Posts

Dedicate to Dil Bechara and Cancer patients !!!

Image
कभी-कभी किसी चीज का किसी चीज से कोई भी वास्तविक सबंध नहीं होता पर कुछ चीजे या उनमें छुपी भावनाये एक दुसरेसे कही न कही जुडी हुवी जरूर होती है,"दिल बेचारा" सिनेमा और उस्से जुड़े कई किस्से जैसे किज्जी,म्यानि और मैं। मैं ? हा बिलकुल मैं पद्मजा अपनी लाइफ की एक रियल घटना आपके साथ शेयर करने जा रही हूँ। आखिर तक जरूर पढ़ना।         कल मैंने "दिल बेचारा" मूवी देखा,कल की डेट से लेकर बिलकुल एक साल पहले की बात है , मैं अपने शरीर के इंटरनल इन्फेक्शन्स,पेन और प्रोब्लेम्स को लेकर बहोत ज्यादा परेशान थी इसलिए मैं गायनोकोलॉजिस्ट से जाके मिली, डॉक्टर साहेबा ने कहा इन्फेक्शन बहोत ज्यादा है शायद इसलिए पेट मैं दर्द होता है ,पर मैं एक कोर्स दूंगी कुछ दींन मैं ठीक हो जायेगा,डॉक्टर ने बतायी सारी इन्सट्रक्शन ध्यान से सुनी उन्हें फॉलो किया टेबलेट्स भी टाइम पे ली पर पंधरा दींन से ऊपर का टाइम चला गया, पर मेरा दर्द  कुछ कम नहीं हो रहा था, जब मैं फिर डॉक्टर साहेबा से मिली तो उन्होंने मुझे शायद लिवर इन्फेक्शन हो सकता है;तो...

सत्य

Image
जिंदगी तू छाँव है तो धुप गिरी तन पै क्योँ जिंदगी तू आस है तो डर मेरे मन मैं है क्योँ... रास्तो पर चल रही है काली पिली गाड़िया लाल नीली गाड़ियों सी चार इनके पय्ये है चल रहे एक रस्तो पर पर मंजिले क्योँ भिन्न है.... बारिशो की बुँदे भी हो रही अब मतलबी गिरती है बस आँखों से खेतो से मैंने देखा है.... बड़े बड़े चट्टानो से भगवान् बनाये जाते क्योँ भीतर अगर इंन्सानो के भगवान् पाए जाते है चट्टानों से बने हैं खुद तेरे मन को क्या बनाएंगे .... वर्तमान और भविष्यसे जुडी कल की कड़िया क्योँ जो आज है, वही सत्य है कल और परसो बस भ्रम है... Written By, Padmaja Rajguru

समझनी हैं जिन्दगी तो पीछे देखो...जीनी हैं जिन्दगी तो आगे देखों...

Image
लोग कहते है मैंने इतनी बारिशे देखी, मेरे बाल यूँ  ही नहीं सफ़ेद हुवे है मैंने आपसे ज्यादा जिंदगी देखी है यैसा हमने कई बार सुना है।  बेशक उनका जिंदगी की तरफ अनुभव हमसे ज्यादा है पर मैं मानती हूँ के जिन्होंने  अपने जीवन मैं जितना ज्यादा संघर्ष किया या जो जिंदगी के अच्छे बुरे वक्त से लड़कर आगे बढ़ा वही जिंदगी की हर गहरायी को अच्छे से नाप सकता है , इसलिए जब भी जिंदगी मैं मुश्किलें आये तो घबराये नहीं कुछ वक़्त पीछे जाकर देखे के कैसे आपने हर मुश्किल का सामना डटकर किया था। पर मैंने कई बार ये अनुभव किया के बहोत सारे लोग हमेशा बीते समय मैं खोये रहते है, या वो बहोत सारी चीजों का सामना नहीं कर पाते तो हमेशा भूतकाल मैं जीने की आदत लगा लेते है, जिससे उनका वर्तमान और भविष्य दोनों भी अंधकार मैं डूब जाते है।  इसलिए जब भी आप पीछे मुड़कर देखे तो मुझे पता है आपको दुःख के बहोत सारे महासागर मिलेंगे, पर आपको फिर उनमें डुबकी नहीं लगनी है , आपको सिर्फ भूतकाल की गलतिया फिरसे नहीं दोहरानी है , हमारा भूत हमारा सबसे अच्छा गुरु बन सकता है पर ये निर्भर करता है के ...

You are the dreamer !!!

Image
सपने तो सपने होते है जितने वो किसी और के उतने ही अपने होते है अरमानों  से भरे आकाश के सितारे होते है छोटी छोटी आंखोसे कभी हस्ते कभी रोते छलकते जाम के पैमाने होते है... सपने तो सपने होते है जितने वो किसी और के उतने ही अपने होते है मन की गहरायिओं मैं बंद किले के दरवाजे होते है कितनी भी छलांग लगालो वो कभी अंदर कभी बाहर हवाके झोंके होते है चाँद निकलते आने वाले सुनहरे ख़्वाब होते है ... सपने तो सपने होते होते है जितने वो किसी और के उतने ही अपने होते है बेदर्द धुप मैं गिरी बारिश की ओंस होते है बारिश पड़ी मिटटी पर कभी खुशबू कभी बवंडर होते है पहाड़ो को चीर बुन्द-बुन्द से नदिया फिर समुन्दर बनते है ... सपने तो सपने होते होते है जितने वो किसी और के उतने ही अपने होते है जिंदगी की चकाचोँद मैं रास्ता ढूंढते हमराही होते है लड़खड़ा जाऊ कही सवारने वाले दिलदार होते है कोई ठुकरा भी दे हमें  हमदम बन साथ निभाते है कितना भी कोई तोड़े तुम्हे,अपने सपने कभी साथ नहीं छोड़ते है... Blog By, Padmaja S. Rajguru ...

Hi, I just Wanted to tell you...

Image
                                                  Hi, I just Wanted to tell you...आज मैं किसी और से नहीं खुद अपने आपसे बात करना चाहती हूँ, जो हम कभी नहीं करते। हम चाहते है की कोई हमें बताये हम कौंन है ? हम क्या है? हम कैसे है ? भलेही सामने वाला झूट क्योँ न बोल दे; या बता भी न पाए।  पर इसमें ज्यादा परेशां होने वाली कोई बात नहीं है। क्योँकि हम इंसान है तो हमारा यैसा सोचना लाज़मी है, अपने आपसे बात करना मतलब खुद ही खुदकी आइडेंटिटी के बारे में सोचना , मैंने कही पढ़ा था "अगर आप दींन मैं एक बार भी खुदसे बात नहीं करते तो आप दुनिया के सबसे बड़े इंसान से मीटिंग करने का एक मौका खो देते है। " हम भलेही दुनिया को कुछ भी दिखाने की कोशिश करे  पर हमें अपने अंदर छुपे आयिनो को कभी नहीं भूलना चाहिए, जो कभी झूट नहीं बोलता।इस लिए खुदसे भागे नहीं जब तक हम अपने अंदर छुपी कमियों को ढूंढेंगे नहीं उसपे खुलकर बात नहीं करेंगे हम अपनी लाइफ मैं आगे...

क्या ? जिंदगी कुछ ज्यादा मांग रही है ?

Image
              आज का ब्लॉग मैं सुशांत सींग रजपूत जैसी कई अनकहीं कहानियो को डेडिकेट करना चाहती हूँ। जो शायद कुछ कहना तो चाहते थे पर कोई समझ नहीं पाया।       क्या जिंदगी इतनी सस्ति हो गयी है ,या हम समझ  नहीं पा रहे है जिंदगी को कैसे जीना है ? ऐसी कोंनसी चीज हमें झंझोड़कर रख देती है, के हम अपनी समजनेकी ताकद भूल बैठते है ? क्या आपको माँ बाप की चिंता नहीं ?  एक बार मुज़से बात की होती ?  यार काश मैं समझ पाता उसके दिल की बात ? यार गलती कर दी तूने ? एक कॉल कर देता यार ?              कई सालो से लोग सिर्फ यही कहते आ रहे है ? पर किसीने कभी सोचा है, Suicide क्योँ करते है लोग ? जबकी इंसान उसकी पूरी जिंदगी मैं मौत से डरता है ? क्या सचमें इतना आसान होता होगा मौत को गले लगाना,  तो क्या हम ये समझे की वो लोग डरपोक नहीं होते। मुझे बिलकुल भी नहीं पता क्या गुजरती होंगी या लोग उस वक़्त  क्या सोचते है, पर मेरा मन क्या कहता है मैं आपको जरूर बताना चाहती हूँ।...

Move on !!!

Image
             अगर आप कोई जूता खरीदते है और आपके साइज का ना हो ? तो आप जबरदस्ती पहनते नहीं हो , आप कोई और जूता देखते हो जो बिलकुल आपके पैरो को ठीक हो कम्फर्टेबल हो. हमारा जीवन भी उतनाही सरल है जिसमें बहोतसी चीजे हमारे मन की मुताबिक ढल नहीं सकती पर फिर भी हम बस उसीमें अटके रहते है ,जीवन मैं आगे जाने की सोच नहीं रखते।         जीवन बड़ा ही अनप्रेडिक्टेबल है , जिसमें कल तक बहोतसी चीजे अच्छी है और बहोतसी चीजे अचानक से बुरे मोड पर लाके खड़ा कर देती है ,और हम बिलकुल एक जगह पर रुक जाते है ,और समझ नहीं पाते की यैसा क्योँ हो रहा है, तभी हमें अपने आपको संभालना है;या खुदको एक परछाई के पीछे भागते छोड़ आना है ,या खुद होके अपनी मंजील की तरफ बढ़ना है , कई बार हमें लगता है ;अब मैं सब हार गया ,जी नहीं पाऊँगा पर क्या आपने सोचा है ,अगर आज आप ३० साल के हो तो क्या;ये आपके जीवन की पहली कठिन परीक्षा है के आप सोच रहे है अब सब ख़तम हो गया ,उस वक़्त आँखे बंद कर अपने आपसे कहो " Move On " और खुदको जतावो ये आप नहीं हो। मुझे यहाँ नहीं रुक...